परवाह बोलो

मैं किसीकी क्यूँ करूँ परवाह, बोलो,
एक तरफ़ा कब निभी है चाह, बोलो,

जानिब-ए-मंजिल मुझे जाना ही होगा,
ज़िन्दगी भर क्यूँ तकूँ अब राह, बोलो,

ज़िन्दगी को दर्द-ए-गम का वास्ता दूँ ?
क्या वो आइन्दा न देगी आह, बोलो,

जो मिले सौगात दे बस आंसुओं की,
ये कहो कब तक करूं मैं वाह, बोलो,

ज़िन्दगी मेरी में रख्खूँ या न रख्खूँ
इसके मिटने पै भी लूँ इस्लाह बोलो?
उर्मिला माधव...
29.9.2014..

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge