गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना
गराँ दिल पे गुज़रा है,गुज़रा ज़माना,
यूँ रेगे तपाँ में ........रहा आशियाना,
हवाओं ने की उम्र भर ही ख़िलाफ़त,
हुआ नेस्तोनाबूद ....अपना ठिकाना,
हरे ज़ख़्म लेकर ..हुए दर-ब-दर के,
शुरू कर दिया सबने..दामन बचाना,
जो जज़्बात जम के हुए पत्थरों से,
तो दफ़ना दिया हमने हंसना-हँसाना,
जहां भर ने हमसे बहुत दिल्लगी की,
कड़ा एक भी हमने फ़िकरा कहा ना,
अजब कश्मकश से गुज़रते थे,फिर भी,
न कुछ ज़िन्दगी से .......बनाया बहाना,
नवाज़े गये .....सिर्फ़ तंज़-ओ-तबर से,
बहुत सब्र अपना.......पड़ा आज़माना,
बहुत चाहते हैं न सोचें हम इस पर,
मगर दिल न भूले वो नज़रें चुराना,
फ़क़त सच्ची ज़िद के,बहुत हम धनी थे,
जो दिल ने न चाहा......न माना,न माना....
उर्मिला माधव,
11.7.2016
Comments
Post a Comment