प्यार नहीं होना था

हादसा ऐसा हर इक बार नहीं होना था,
आपके बाद कभी प्यार नहीं होना था,

उसके आगोश में जाऊँ तो क़ह्र बरपा हो,
उसको इस रंग से दिलदार नहीं होना था,

लोग मिलते ही तमाशा सा बना देते हैं,
यूँ ही हर एक का ग़मख़्वार नहीं होना था,

अब मुहब्बत में भला किसने सुकूं पाया है,
हमको इस ग़म का ख़रीदार नहीं होना था,

अब ये बतलाइये कब कैसे चलें दुनिया में,
सब ये कहते हैं, गुनहगार नहीं होना था,
पता नहीं किसका है 
शायद मेरा ही

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge