हालात से
उंसियत होती नहीं है अब किसी हालात से,
इतनी नफ़रत हो गई है आदमी की ज़ात से,
हर नए इनसान से अब कोफ़्त होती है हमें,
दब गए हैं इस क़दर हम दर्द की इफ़रात से,
इक नए अंदाज से आकर गले मिलते भी हैं,
पर सभी किरदार हैं इक तीरगी की रात से,
उर्मिला माधव..
2.2.2017
Comments
Post a Comment