हंसते हुए लोग
ऑपरेशन थियेटर की तैयारियां,
ज्यूलरी उतारते हुए लोग,
न चाहते हुए भी हंसते हुए लोग,
घबराए से फिरते हुए लोग,
अफ़रा तफ़री, गहमा गहमी,
भाग जाना चाहता है तन को लेके मन,
जिस्म का छलनी हुआ जाना तो तय है
आज कुछ इंजेक्शनों से...
उर्मिला माधव
13.11.2017
Comments
Post a Comment