सनम था
जब हुस्न का आलम था,ज़ुल्फ़ों में पेच-ओ-ख़म था,
दिल कूचा-ए- जानम था,सर पे न कोई ग़म था,
क़दमों तले जहाँ था,बाँहों में आसमां था,
परवाज़ बे-अलम थी,मेरे साथ एक सनम था,
क्या दास्ताँ सुनाऊँ,आँधी सी एक आई,
सब लेगई उड़ाके,तक़दीर का क़रम था,
जब होश हमको आया,दुनियां बदल गई थी,
सब लेगया बहाके मेरे साथ जो सनम था ।।
उर्मिला माधव..
20.2.2015
Comments
Post a Comment