बाज़ार में खड़ा बच्चा
बाज़ार में खड़ा बच्चा,
बिकाऊ है,
सवाल है,
बिक गया क्या?
कितना दाम लगा?
देखो !!
कमीना हो गया,
बिक भी गया,
और हमारा कोई हिस्सा नहीं 🙄
अरे कोई रिश्ता तो देखता,
बदतमीज़...
बिक भी चुका
और हमारे लिए कुछ न सोचा,
अरे नहीं अभी बिका कहाँ,
तब ठीक है, देखते हैं,
हमें कितना याद रखेगा,
वरना उसकी सात पुश्तों को
अपमान के घूंट पिला देंगे,
हद है, बिकेगा भी
और हमें कुछ न समझे,
तो चला जाए,
जहां बाप गया.....
मां तो ज़िंदा भी मुर्दा ही होती है
उर्मिला माधव
2.5.2018
Comments
Post a Comment