तौहीन मत करना
मुहब्बत करने वालों की कभी तौहीन मत करना,
दिलों की दास्तानों को कभी ग़मगीन मत करना,
नशे में झूम कर गाती है दुनियाँ प्यार के नगमे,
मुक़द्दस है नशा इसका इसे कोकीन मत करना,
दिलों के टूट जाने पर न कुछ आवाज़ होती है,
किसी टूटे हुए दिल पर कभी आमीन मत करना,
मिटा देती हैं रिश्तों को ये चीमा गोईयाँ अक्सर,
ऐहतियातन किसी रिश्ते को यूँ संगीन मत करना,
जिसे दौलत से उल्फ़त हो रहे वो बादशा बेशक़,
मुहब्बत मामला दीगर,इसे मिस्कीन मत करना...
उर्मिला माधव
मुक़द्दस--- पवित्र
दीगर--- अलग
मिस्कीन---poor
कोकीन--- एक तरह का नशा
चीमा गोईयाँ--- कमियां निकालना
Comments
Post a Comment