हम बहुत ही दंग हैं
हम बहुत ही दंग हैं, संसार सारा देख कर,
देख तू धोखा न खाना, प्यार सारा देख कर,
सत्य है ,एकांत है, मन क्लान्त है, कैसे कहें,
अश्रु बूंदें मत गिराना, दुख हमारा देख कर,
कष्ट अपरंपार थे पर दृढ़ रहे हम हर तरह,
हम न रोयेंगे शपथ ली, मन को हारा देख कर
मान रखने के लिए करते रहे अभिनव प्रयास,
हम स्वयं किंचित न रोये, सर्वहारा देख कर
उर्मिला माधव
Comments
Post a Comment