आपको याद करते रहे

आपको याद करते रहे,
उम्र भर आह भरते रहे,

दरम्यां जो हैं मजबूरियां,
मिट सकें, चाह करते रहे,

आपसे मिल सकें इक घड़ी,
चाह थी फिर भी डरते रहे,

आपको देखकर ग़म ज़दा,
टूट कर हम बिखरते रहे..

अपने हाथों में कुछ भी न था,
दिल ही दिल में सिहरते रहे,
उर्मिला माधव

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge