जज़्बात कहां से लाएंगे

मुर्दे हैं, जज़्बात कहाँ से लाएंगे,
फिर बीते लम्हात कहाँ से लाएंगे,

ख़ाक हो गए वीराने में जलके जो,
रंग रंगीली, रात कहाँ से लाएंगे,

ख़ुश्क हो गए, आंसू जिनकी आंखों में,
ख़ुशियों की बरसात कहाँ से लाएंगे,

कभी हुजूमे मेहमाँ था इस आंगन में,
फिर से वो सौगात कहाँ से लाएंगे,

चाहे जो तूफ़ान उठा दें लफ़्ज़ों से,
उल्फ़त की इफ़रात कहाँ से लाएंगे,

जड़े हुए थे चांद सितारे चूनर में,
वो जगमग, बारात कहाँ से लाएंगे,

तुम अपनी मीज़ान पे रखके मत तौलो,
घातों के इलमात कहाँ से लाएंगे,
उर्मिला माधव,

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge