आते रहना

आते रहना,
मैंने उसको जाते हुए कहा था,
लेकिन वो जा रहा था,
नहीं आने के क्रम में
आभास तक न होने दिया,
बस वो जा रहा था,
जाते हुए हाथ हिला रहा था,
बुद्धिमान दिखाई देते हुए,
समझा रहा था,हमें
हम मूर्ख हैं,
निरंतर विष पीते हैं,
कितनी आशाओं में जीते हैं,
यही खेल है करतार का,
जीत और हार का,
हार गए थे हम,जाने वाले से,
वो जो जाते हुए हाथ हिला रहा था,
कभी नहीं आने के लिए...
उर्मिला माधव

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge