मुहब्बत कर बैठे

तरही ग़ज़ल

इस दिल में अबस इक आग लगी,
हम ख़ुद से अदावत कर बैठे,
बेताबी-ए-दिल जब हद से बढ़ी,
घबरा के मुहब्बत कर बैठे,

अय जाओ मियां तुम आज तलक,
इक ग़म का रोना रोते हो,
एक रोज़ ये हमसे भूल हुई,
सहरा से सखावत कर बैठे,

शोलों को हवा दी ख़ुद,हमने,
अब आह भरें या मर जाएं,
सोचा ही नहीं कुछ अपने तईं,
दुनियां की हिफाज़त कर बैठे,

उम्मीद अभी तक है हमको,
हम शोलों पे चल सकते हैं
अल्लाह की मर्ज़ी किसको ख़बर,
मुमकिन है इनायत कर बैठे

दुनियां की नज़र में मत चढ़ना,
हर हाल में धोका देती है,
उस वक़्त बताओ क्या होगा,
जब आग बगावत कर बैठे,
उर्मिला माधव

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge