अब तज़ब्ज़ुब से दम निकलता है

अब तज़बज़ुब से दम निकलता है,
ज़ेहन-ओ-दिल तिश्नगी से जलता है,

मेरे ख़ैमे में इतने सूरज हैं,
इनकी गर्मी से ग़म पिघलता है,

सब बुझाती हूँ अपने हाथों से,
रेज़ा-रेज़ा हो जिस्म गलता है,

इतना आसान कब है दह्र-ए-सहन,
नक़्श-ए-पा रोज़ ही बदलता है,

सब लिबासों में छुपके रहते हैं,
ऐसा किरदार मुझको खलता है,

क्या तमाशा है कुल ज़माना भी,
हर कोई उफ़,अदा से चलता है

चश्म-ए-पुरनम भी खूँ बहाया करे,
वक़्त पर, वक़्त ही पै ढलता है....
उर्मिला माधव...
28.5.2017.....

तज़बज़ुब--- असमंजस

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge