डर जाओगे तुम
नहीं जो किया है वो कर जाओगे तुम,
हमें तुम सताते हो हर बार छुप कर,
अगर हम न आएं, बिखर जाओगे तुम,
रवैया तुम अपना बदलने लगे हो,
अगर हम बदल लें किधर जाओगे तुम,
तबीयत हमारी है नासाज़ हर पल,
सभी हम से कहते हैं मर जाओगे तुम,
मगर ये भी सच है कि मर ही गए हम
तो फिर उम्र भर ना संवर पाओगे तुम
उर्मिला माधव
Comments
Post a Comment