मुंह ज़रा मोड़ कर देखिए
मुंह ज़रा मोड़ कर देखिये,
आप ज़िद छोड़ कर देखिये,
आप मुझसे बुरे भी हैं क्या ?
आइये होड़ कर देखिये,
अपनी टूटी हुई ज़िन्दगी,
फिर ज़रा जोड़ कर देखिये,
आप गर ख़ुद पे भारी हुए,
कुछ अना तोड़ कर देखिये...
कारसाज़ी है चौखट में क्या,
ये तो सर फोड़ कर देखिये,
उर्मिला माधव,
Comments
Post a Comment