वक़्त भी ख़र्चा न किया
कोई हीलः न किया,कुछ भी तमाशा न किया,
मैंने बस इतना किया हश्र का जलवा न किया,
तेरी बातों की अदा मुझको धमक देती रही,
मैंने बस इतना किया गैर से चर्चा न किया...
तूने दुश्मन की तरह पूरे इरादे रख्खे,
मैंने बस इतन किया,यार को रुसवा न किया,
मुझसे लोगों ने कहा यार बहुत अहमक हो,
मैंने बस इतना किया,कोई भी शिकवा न किया...
गाम दर गाम मुझे लोग ख़बर करते रहे,
मैंने बस इतना किया कोई भी फतवा न किया.
तेरी मिहनत तो अदावत को हवा देती थी,
मैंने बस इतना किया वक़्त भी ख़र्चा न किया...
उर्मिला माधव...
15.11.2014...
Comments
Post a Comment