क्या तरीक़ा है बता

महफ़िल-ए-शायरी की फिल्बदीह में कहे गए अशआर -------

क्या तरीका है बता तुझको मनाने के लिए,
कुछ कसर बाकी न होगी तुझको पाने के लिए,

अपनी सारी ज़िन्दगी मिट जाए इसका गम नहीं,
तुझको पर मोहलत न देंगे दूर जाने के लिए ,

उम्र भर रूठा रहा है एक पल को मान जा,
कुछ न कुछ तो चाहिए है,मुस्कुराने के लिए,

रूठ जाने से हमारा दम निकल गर जाएगा,
कौन फिर आएगा तुझसे दिल लगाने के लिए,

यूँ तो होंगे हम हमेशा ज़िन्दगी के बाद भी,
कुछ नहीं होगा मगर फिर आजमाने के लिए, 

तेरी आमद के लिए चल जान ही कुर्बान है,
कब्र पर तो आएगा चादर चढाने के लिए,

वो समां मदफन का होगा ये समझ ले बे-खबर,
तुझको रोना भी पड़ेगा,मुंह दिखाने के लिए...

कर चरागाँ क़ब्र को या मार ठोकर लौट जा,
कोई तो आ जाएगा शम्मा जलाने के लिए ....
#उर्मिलामाधव...
9.8.2015...

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge