खड़े रहना
दोस्त के साथ तो खड़े रहना,
पर गलत शख्स के परे रहना,
बात अच्छी है कुछ यकीन रखो,
धोखे बाज़ों से बस डरे रहना,
जो भी जैसा है उसको रहने दो,
सिर्फ नीयत से तुम,खरे रहना,
झूठ में कुछ भी दम नहीं होता,
अपनी सच्चाई पर अड़े रहना,
कुछ तो ऐसा भी काम करते हैं
पीछे लोगों के बस पड़े रहना.....
उर्मिला माधव...
31.8.2014...
Comments
Post a Comment