कितनी सदियां गुज़ार दीं मैने
कितनी सदियां गुज़ार दीं मैंने,
अपनी खुशियां भी हार दीं मैंने।।
रु-ब-रु आए वो अदू की तरह,
जिनको खुशियां उधार दीं मैंने।।
दिल पे इक वाक़या गराँ गुज़रा,
ख़्वाहिशें उसपे वार दीं मैंने।।
कोई वादा वफ़ा हुआ न हुआ,
सर से कसमें बुहार दीं मैंने।।
रोते-रोते थकन सी होने लगी,
फिर ये पलकें उतार दीं मैंने।।
उर्मिला माधव...
Comments
Post a Comment