पानी पानी कब हुआ?
एक मतला २ शेर ---
पाक-ओ-ताहिर दिल हमारा दिल का सानी कब हुआ?
हमने ख़ालिस सच कहा,ये लनतरानी कब हुआ ?
शबनमी पत्थर निचोड़ा,हमने अपने हाथ से,
देख कर हैरत हुई, ये पानी-पानी कब हुआ ?
हम अभी तक दिल के टुकड़े सूंघते रहते हैं बस,
है धुंए की महक बाक़ी,पर कहानी कब हुआ?
उर्मिला माधव...
11.6.2016
Comments
Post a Comment