सब्र की लाश

है लाश मेरे सब्र की इसको उठाइये,
गोया लिहाज़ कीजिये,वापस न जाइये,

कितना तमाशा हो गया ,परदे में बैठ कर,
छोटा सा काम कीजिये परदा उठाइए

शिकवा करेगी किसलिए बरबादिये हयात,
क्यों आप गुज़री बात का चरचा उठाइये,

लाशा-ए-बे क़फ़न को सभी देखते हैं आज,
कब तक यूं देखिएगा, जनाज़ा उठाइए...
उर्मिला माधव 

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge