किरदार बनाना होता है
चाक उसे इक बार घुमाना होता है,
फिर कोई किरदार बनाना होता है,
पहले दुनिया, ख़ास मुहब्बत देती है,
फिर उसको मुरदार बताना होता है,
दिल की कालिख ज़ाहिर करना ठीक नहीं,
झूटा सच्चा प्यार दिखाना होता है,
ख़्यालात की आंधी चाहे जैसी हो,
दामन तो हर बार बचाना होता है,
Comments
Post a Comment