जीना आगया
जिसपे दुनियां को पसीना आ गया,
मुझको आसानी से जीना आ गया,
है अजब सा वाक़या पर सच भी है,
ग़ैर के ज़ख्मों को सींना आ गया,
मेरी आँखों में अजब तासीर थी,
चल के साहिल पे सफ़ीना आ गया,
लोग छाती पीट कर क्यूँ रो गये
क्या मोहर्रम का महीना आ गया?
ज़िन्दगी पाकर सभी यूँ खुश हुए,
जैसे हाथों में नगीना आ गया...
जब से देखा शाम-ए-हश्र-ए-आफ़ताब,
बस के तबियत में करीना आ गया..
उर्मिला माधव,
2.9.2017
Comments
Post a Comment