पूछ रहे हैं
कितने सारे सवाल पूछ रहे हैं...
दोस्त सब मेरा हाल पूछ रहे हैं,
पहले तुम अश्कबर न होते थे !!
कैसे गुज़रे हैं साल ...पूछ रहे हैं,
किसने हालत तुम्हारी ये की है??
किसका वो था जमाल पूछ रहे हैं,
हर समय रंजबर क्यूँ लगते हो ??
क्या है मुझको मलाल पूछ रहे हैं??
उर्मिला माधव...
14.8.2013
Comments
Post a Comment