ग़ैर वाजिब हो उनके घर जाएं
जितनी भरनी हों आँखे भर आयें
इतनी ज्यादा कि दरिया कर जायें ,
चाहे मरने जीने पे बात जा पहुंचे ,
गैर मुमकिन है उनके घर जाएँ ,
जितने दावे किये हैं बढ़-बढ़ के ,
आज साबित वो आके कर जाएँ,
हैं परेशान वो अगर मेरी तरहा,
घर से निकले तो बस इधर आयें,
जो मुहब्बत की रहगुज़र मैं हैं ,
उनको वाजिब नहीं कि डर जाएँ... !!
............उर्मिला माधव.............
२३.८.२०१३
Comments
Post a Comment