किसलिए जज़्बात का सौदा करूँ
किसलिए जज़्बात का सौदा करूँ,
झूठ से भी कब तलक बहला करूँ,
जो मेरी बुनियाद का हिस्सा नही,
उसपे नीयत किस लिए ज़ाया करूँ,
यूँ भी तो तनहा है हर इक आदमी,
बे-सबब ही इतना क्यूँ सोचा करूँ,
कौन किसका हो सका है उम्र भर,
कौन से हक़ से मैं भला दावा करूँ,
कोई भी हो,ग़म ही दे कर जाएगा,
जानके ग़म किसलिए ओढ़ा करूँ
जब अनल हक़ पै टिकी है ज़िन्दगी,
दर-ब-दर फिर किसलिए घूमा करूँ....
उर्मिला माधव ....
Comments
Post a Comment