हस्सास होना चाहिए
दिल मिलाने को भी कोई ख़ास होना चाहिए,
मिलने वाला भी ज़रा बिंदास होना चाहिए
वो कि जिसको आपने बख़्शी मुहब्बत हर नफ़स
उसको भी जज़्बे का कुछ एहसास होना चाहिए,
उम्र भर करते रहे जब आप हिफ़्ज़े आबरू
आपकी इज़्ज़त का उसको पास होना चाहिए..
पत्थरों की आंख से देखे नहीं जाते हैं दिल,
सामने वाले को कुछ हस्सास होना चाहिए
कोई कुछ समझे नहीं तो पीठ कर लीजे हुज़ूर,
आपका मज़बूत दिल बे आस होना चाहिए...
उर्मिला माधव
Comments
Post a Comment