जाने कैसे मिज़ाज वाले हैं
जाने कैसे मिज़ाज वाले हैं,
जिनके होठों पे अब भी ताले हैं,
जिसने सेहरा में रौशनी देखी,
अपनी किस्मत से वो निराले हैं
पूछना अपने घर की बेटी से,
कितने अनचाहे ग़म सम्हाले हैं,
हव्वा आदम की बेटी रोती है,
क्या ये इंसाफ़ करने वाले हैं?
जब से जन्मे हैं तब से देखा है,
हम "तिरंगे की शान" वाले हैं,
मुल्क के रहबरों ये बतलाओ,
क्यूँ रिआया के झंडे काले हैं ?
क्यूँ रिआया के झंडे काले हैं ?..
#उर्मिलामाधव...
14.8.2015
Comments
Post a Comment