मुस्कुराना तो है

दिल कहे मत कहे मुस्कुराना तो है,
सुर सजे मत सजे गुनगुनाना तो है,

ज़िन्दगी इक तमाशा न बन जाए बस
घर मिले मत मिले घर को जाना तो है,

आईने पर अगर  धूल जम भी गई,
अब हटे मत हटे पर हटाना तो है,

रात आई तो सब कुछ बिखरने लगा,
बस चले मत चले, घर बचाना तो है,
उर्मिला माधव

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge