मेरा कमाल होगा

जो तूने कर दिया है, तुझको मलाल होगा,
तेरा किया ही जब-जब, तुझ पर बहाल होगा,

हमको भी ग़म रहेगा ज़ाहिर सी बात है ये,
पर तयशुदा यही है, तुझ पर सवाल होगा,

अहसास तुझको होगा, महशर के रोज़ आख़िर,
जब आखरी सफ़र भी वक़्ते ज़वाल होगा,

मैं सह्ल दिल हूं इसको सब दुनिया जानती है,
पुरसिश के लफ़्ज़ कहना, मेरा कमाल होगा,
उर्मिला माधव

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge