छोटे कपड़े

आपके वस्त्र बहुत सुंदर हैं,
किन्तु कुछ छोटे हैं,
संभवतः कपड़े की तंगी रही होगी,
या अधिक मंहगा होगा
अन्यथा आप अत्यंत सुंदर हैं
कपड़े की तंगी आपके मुखारविन्द तक 
पहुंचने नहीं देती,
संभवतः दर्पण कुछ नहीं कह पाया होगा आपसे
आप को कपड़े की खींचतान ने व्यस्त रखा होगा
समय मिले तो दर्पण ज़रूर देखना
आप अत्यंत सुंदर हैं
उर्मिला माधव

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge