बड़े हैं तो?

आप उहदे में कुछ बड़े हैं तो ?
ख़ास मंज़िल पै ही खड़े हैं तो?

गोया तकदीर के सिकंदर हों,
पर भी सुरख़ाब के जड़े हैं तो ?

हम न माने हैं,और न मानेंगे,
अब अगर जिद पै ही अड़े हैं तो ?

कैसे-कैसे गुनाहगारों से,
उम्र भर हम भी जब लड़े हैं तो ?
उर्मिला माधव

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge