दिल में हुजूमे ग़म

दिल में हुजूम-ए-ग़म है बयाँ हो तो कैसे हो?
कुल ज़िन्दग़ी का दर्द अयाँ हो तो कैसे हो ?
अब ज़िन्दग़ी में वैसी हसानत नहीं रही
ख़ाली है जब ज़हन ये ग़ुमाँ हो तो कैसे हो?
मुर्दार हो चुके हैं इबादत के वलवले,
ऐसे में कोई रक्स-ए-समाँ हो तो कैसे हो?.....
उर्मिला माधव.

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge