दर्द दिल में हज़ार होते हैं
दर्द दिल में हज़ार होते हैं,
हम ही को बार-बार होते हैं,
आँख जब-जब भी डबडबाती है,
दिलजलों में शुमार होते हैं..
तेरा मिलना भी ग़म का वाइस है,
हर नफ़स तार-तार होते हैं,
ख़ुद संभलते हैं,कुछ भी होता हो,
दोस्त कब ग़म गुसार होते हैं,
जब कभी ग़म शदीद होता है,
हम ही हम सोगवार होते हैं..
उर्मिला माधव,
15.3.2017
Comments
Post a Comment