तुम भी हो जाओ

जाओ मगरूर तुम भी हो जाओ,
जाओ और दूर तुम भी हो जाओ,

मुफ़्त हलकान जैसे रहते हो,
जाओ मशहूर तुम भी हो जाओ,

इसमें क्या-क्या मज़ा है,देखोगे? 
जाओ मजबूर तुम भी हो जाओ,

तुमको दिल से दुआएं देती हूँ ,
जाओ रंजूर तुम भी हो जाओ,

कर लो जिससे निबाह होता है,
जाओ मशकूर तुम भी हो जाओ....
#Urmila
22.1.2015....

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge