जिसका मुझको ज्ञान नहीं है

जिसका मुझको ज्ञान नहीं है,
वो मुझको ...आसान नहीं है..

ऐसा शब्द कभी ना बोलें,
जिसका कोई भान नहीं है..

शब्दों में कुछ लिख कर पाना,
किंचित भी सम्मान नहीं है..

सूर्य उगा और अस्त हो गया,
मात्र वही दिनमान नहीं है..

उड़ता हो उपहास तुम्हारा,
वो सुख में व्यवधान नहीं है..

चलते चलते थक जाना ही,
जीवन का अवसान नहीं है..
उर्मिला माधव

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge