ये क्या?
दिल मिरा मर गया मगर' ये क्या?
सिर्फ़ शमशान तक सफ़र, ये क्या?
ख़ुद को ख़ुद से ही रब्त रखना है
फिर तुझे लग रहा है डर? ये क्या?
इसमें कुछ भी नहीं है, जंगल है,
और फिर ढूंढता है घर, ये क्या?
अब वो पाबन्दियां कहीं भी नहीं
फिर तू सुनने लगा बजर, ये क्या?
Comments
Post a Comment