हैरत नहीं हुई

वो बेवफ़ा है जानके हैरत नहीं हुई,
हमको भी उसके साथ की आदत नहीं हुई,

हम रो रहे थे ज़ोर से ये जानते हैं सब,
गुज़रे हुए ये वाक़या मुद्दत नहीं हुई..

अच्छा हुआ कि उससे कभी कुछ नहीं कहा
उसको भी आगे बढ़ने की जुरअत नहीं हुई...
उर्मिला माधव

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge