लाहौर वाले

याद तुमको कर रही हूँ, अय मियां लाहौर वाले,
आज तक भी सब खड़े हैं, दरमियां लाहौर वाले,

तुमने लानत भेज दी जब ज़िन्दग़ी को हार कर,
अब भला किस काम की ये अदवियां लाहौर वाले,

अब न तुम ही हो न कोई भी महकती शाम है,
खोल दें या बंद रख्खें, खिड़कियां लाहौर वाले

तुम तो ये कहते थे कि रोना नहीं है आपको,
क्या कहीं से सुन रहे हो, हिचकियां लाहौर वाले

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge