aazmaana chahiye

फिल बदीह में अभी-अभी कही गई ग़ज़ल---
::
है ये नेमत ज़िन्दगी तो आज़माना चाहिए,
जो भी कुछ मिल जाए उसपे,मुस्कुराना चाहिए,
::
hai niyamat zidagi to aazmaanaa chahiye,
jo bhi kuchh mil jaaye uspe,muskurana chahiye...

::
बेखुदी में मुब्तिला होकर नहीं रहना यहाँ,
हंसके रोना,रोके हँसना,कुछ तो आना चाहिए,
::
bekhudi main mubtila hokar nahin rahna yahan,
hanske rona,roke hansna,kuchh to aanaa chahiye,
::
खुशनसीबी से अगर इक दोस्त भी मिल जाए तो,
दोनों हाथों से उसे ........बढ़कर निभाना चाहिए,
::
khush nasiibi se agar ik dost bhi mil jaaye to,
donon hathon se use badh kar nibhaana chahiye,
::
कौन जाना है इसे ये ज़िन्दगी क्या खेल है,
ये समझने के लिए तो एक ज़माना चाहिए,
::
kaun samjha hai ise ye zindagi kya khel hai,
ye samajhne ke liye to ek zamaana chahiye,
::
जाने कितने मिट गए मुफलिस,तवंगर,दह्र में,
हर किसीको अपने हक का आब-ओ-दाना चाहिए.
::
jaane kitne mit gaye,muflis,tavangar dahr main,
har kisiko,apne haq ka,aab-o-daanaa chahiye,
#उर्मिलामाधव--
31.10.2015

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge