बता कर दिए गए
ऐसा नहीं के हमको .....बता कर दिए गए,
देना था कुछ सो ग़म ही अता कर दिए गए,
बरसों से आंसुओं से जिन्हें लिख रहे थे हम,
वो ख़त मुग़ालते में ख़ता कर दिए गए,
हैरत न हमको कुछ भी हुई ख़ाक देख कर,
रंजो अलम भी दिल को जता कर दिए गए,
तख़लीक़ हमको जिसने किया, उसका शुक्रिया,
तूफां भी ज़िन्दगी को सता कर दिए गए
आइंदा ज़िंदगी का भरम भी बना रहा,
अंजाम हर ख़ुशी के धता कर दिए गए,
उर्मिला माधव
Comments
Post a Comment