घबराने लगे

क्या जगह कहलाएगी मेरी ज़मीं पर ?

जिनके घर पैदा हुई वो लोग घबराने लगे,
ताल्लुक़ वाले मुझे सब देखने आने लगे,
मेरी पैदाइश पै घर के लोग शर्माने लगे,
अपनी जानिब से मुहब्बत ख़ूब दिखलाने लगे 
माँ के चेहरे पर हज़ारों दर्द जब आने लगे,
जाने कैसे लफ्ज़ थे जो माँ को बस ताने लगे,
#उर्मिलामाधव 
25.7.2015

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge