कलम किया जाए
उसका सर भी कलम किया जाए,
जिसको रह-रह के ग़म दिया जाए,
ग़र तगाफुल में रंग भरना हो,
सिर्फ़ गर्दन को ख़म किया जाये,
जीते जी ख़ुद को मारना हो अगर,
उस पे चर्चा भी कम किया जाए,
मुनहसिर मुझ पे घर की दुनिया है
कैसे आंखों को नम किया जाए,
उर्मिला माधव...
Comments
Post a Comment