कैसे जुदा करते
तुम्हारी याद इस दिल से भला कैसे जुदा करते ??
तकाज़ा है मुहब्बत का बताओ और क्या करते ??
मुहब्बत में नहीं लाज़िम बहुत महदूद हो जाना
ज़रा इतना समझ लेते कोई तो इत्तिला करते
हम अपनी जान से करते,तुम्हारे प्यार का सदका,
कोई दम तुम यहाँ आके फ़क़त वादा वफ़ा करते
उर्मिला माधव...
३.९.२०१३
Comments
Post a Comment