करते रहिए

मन में लाख़ बिखरते रहिये,
काम तो फिर भी करते रहिये,

दर्द कोई .....पहचान सके ना,
ग़म से ...लाख़ गुज़रते रहिये,

क़दम अगर जब साथ न दें तो,
हिम्मत से .....दम भरते रहिये,

जीने की  ग़र ख्वाहिश है तो,
क़दम आग पर धरते रहिये, 

जो जी कहता हो वो करलें,
बस अंजाम से डरते रहिये,
उर्मिला माधव..
15.5.2017

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge