पर्दादारी
ये तो बस अपनी पर्दा दारी है,
तुमने क्या बात कब सँवारी है?
हाल मेरा गैर से पूछा किए,
वाह क्या ख़ूब ग़मग़ुसारी है !
तल्ख़ लहजे से बात करना ही,
क्या मुहब्बत की आबशारी है?
ऐसे शिकवे के कुछ नहीं मानी,
जिसमें यकतरफ़ा बात जारी है,
तुमको ख़ामोशिय़ाँ मुबारक़ हों,
मुझको बस मेरी बेक़रारी है।...
Urmila Madhav
22.4.2013
Comments
Post a Comment