बिखर जाऊंगी

तार दिल के न छेड़ो,बिखर जाऊंगी,
हादसों से थकी हूँ ....मैं मर जाऊंगी,

गो कि जिसने है बख्शी मुहब्बत मुझे
नाम उसके .ये अशआर कर जाऊंगी..

अय मुसव्विर मुझे फिर से तैयार कर,
कूज़ागर तोड़ कर मुझको फिर से बना,
यूँ मैं आधी,अधूरी .....न घर जाऊंगी,

तुझसे उम्मीद रखती हूं आक़ा बहुत,
तू खरा तो उतर वरना डर जाऊंगी,

ज़िन्दगी,मौत .....यकसां हैं मेरे लिए,
या इधर जाऊंगी ...या उधर जाऊंगी..
उर्मिला माधव..
93.2017

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge