भरी हुई थी
दिलों में नफ़रत भरी हुई थी,
मैं दुश्मनों से घिरी हुई थी,
यही समझने में दिन गए सब,
के चोट फिर से हरी हुई थी,
जिसे ख़ुशी हम समझ रहे थे,
वो जाने कब की मरी हुई थी,
नहीं असीरी,मुझे मुआफ़िक,
मैं अपनी ज़िद से बरी हुई थी,
वो अपनी दुनियां बचा रही हूँ,
जो मुश्किलों से मिरी हुई थी,
उर्मिला माधव,
18.3.2018
Comments
Post a Comment