अच्छा नहीं है बार बार

अपने दिल को तोडना अच्छा नहीं है बारबार,
दर्द की जद में हो चाहे...फैसला हो एक बार,
::
हर अना को तोड़ कर इमकान मत कीजे जनाब,
हर कोई है मस्त ख़ुद में,कौन किसका ग़मगुसार,
::
ज़हमतें क्यों मोल लेना,चाहे-अनचाहे हुज़ूर,
मुब्तिला गैरों में रहना,किसलिए दीवानावार?
::
दह्र से उम्मीद रखना .......हैं महज़ नादानियां,
और अब क्या चाहिए,जब ओढ़नी है तार-तार,
::
क्या किसीके दर पै जाना अपने ग़म के वास्ते,
खुद ही मुंसिफ़,ख़ुद अदालत,हो रहो ख़ुद पैरोकार...
::
apne dil ko todna achchaa nahin hai baar-baar,
dard ki jad men ho chahe........faisla ho ek baar

har anaa ko tod kar imkaan mat kiije janaab,
har koi hai mast khud men,kaun kiska gamgusaar?

zahmaten kyun mol lena,chaahe-anchaahe huzoor,
mubtilaa gairon men rahnaa,kisliye deewana-waar?

Dahr se ummiid rakhnaa,hain mahaz naadaaniyaan,
or ab kyaa chahiye,..............jab odhnii hai taar-taar,

kyaa kisike dar pe jaanaa,apne gam ke vaaste,
khud hi munsif,khud adaalat,ho raho khud pairokaar...

Urmila Madhav...
उर्मिला माधव...
18.2.2016
दर्द की जद--- दर्द की धार, अना-- स्वाभिमान इमकान--उम्मीद, ग़मगुसार-- दुःख पूछने वाला,मुब्तिला-- खोया रहना, ज़हमतें---परेशानियां, मुंसिफ़ ---- जज,पैरोकार---पैरवी करने वाला,दह्र---संसार,दीवानावार--- पागल की तरह से

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge